लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों का फीडबैक लेने बिहार दौरे पर पहुंची चुनाव आयोग की टीम

पटना: लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार शाम को केंद्रीय चुनाव आयोग की 11 सदस्य टीम पटना पहुंची है. टीम का नेतृत्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार कर रहे हैं. तीन दिनों के प्रवास के दौरान पहले दिन सोमवार देर शाम मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने झारखंड के अधिकारियों से लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर फीडबैक प्राप्त किया. उन्होंने झारखंड के पुलिस नोडल ऑफिसर और केंद्रीय पुलिस फोर्स के नोडल ऑफिसर्स के साथ बैठक की और चुनाव संबंधित तैयारी की समीक्षा की.

बिहार पहुंची चुनाव आयोग की टीम, लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा -  Election Commission team reached capital of Bihar to take stock of  preparations for Lok Sabha elections ntc - AajTak

बिहार दौरे पर चुनाव आयोग की टीम

वहीं, अपने बिहार प्रवास के दूसरे दिन आज मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक बिहार के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में चुनाव से संबंधित राजनीतिक दलों का फीडबैक प्राप्त करेंगे. राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भी चुनाव को लेकर अपनी सुझाव देंगे. वहीं दोपहर 11:45 बजे से शाम 7:00 बजे तक बिहार के सभी प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी, एसपी के साथ जिला वर समीक्षा करेंगे. सभी 38 जिलों की अलग-अलग समीक्षा होगी.

दिन दिवसीय दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त

भारत निर्वाचन आयोग के पटना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्य निर्वाचन आयुक्त अपने प्रवास के तीसरे दिन बुधवार सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार और पुलिस नोडल ऑफिसर के साथ-साथ केंद्रीय पुलिस फोर्स के नोडल ऑफीसर्स के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एनफोर्समेंट एजेंसी के साथ समीक्षा करेंगे. इसके बाद चुनाव आयोग की टीम प्रेस वार्ता करेगी और चुनाव संबंधित तैयारी की जानकारी देगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.