पटना सहित अन्य जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं उत्तर पश्चिम भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा, मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को किशनगंज जिले में 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Weather update imd report aaj ka mausam rain alert up bihar delhi ncr fog  cold updates - Weather today in Hindi - Aaj ka mausam, mausam ki jankari,  Temp today in Hindi -

इन छह जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक मुजफ्फरपुर,सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण के जिलों में 21 व 22 फरवरी के आसपास बूंदाबांदी हो सकती है।पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री व न्यूनतम 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अगले दो दिनों तक पछिया उसके बाद पुरवा हवा औसतन पांच-छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.