बिहार में विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान दर्जनों शिक्षक विद्यालय से मिले नदारद, स्कूलों में ह’ड़कंप

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर जिले के सरकारी स्कूलों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी व कर्मी ठीक सुबह ठीक 9 बजे स्कूलों में पहुंचे। जहां कई विद्यालय बंद तो कई में शिक्षक नदारद, तो कहीं बच्चे कम मिले। निरीक्षी अधिकारियों व कर्मियों द्वारा जांच रिपोर्ट संबंधित बीईओ को देर शाम तक सौंपने की प्रक्रिया चल रही थी। जांच अभियान की भनक लगते ही जिले के स्कूलों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में शिक्षक विद्यालय पहुंचे। सोमवार को विशेष निरीक्षण अभियान के तहत 970 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। जिसमे 901 प्राथमिक व मध्य विद्यालय एवं 69 उच्च विद्यालय शामिल हैं।

kk pathak images in sitamarhi school inspections as suspended headmaster in  bihar photos skt | PHOTOS: सीतामढ़ी में KK Pathak का कड़क अंदाज दिखा,  हेडमास्टर सस्पेंड, मिड डे मील वाली एजेंसी पर

ग्रुप में भेजनी थी फोटो

जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में सभी निरीक्षी पदाधिकारियों को ठीक सुबह 9 बजे काम से फोटो खींच कर प्रपत्र के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के ग्रुप में भेजना था। डीपीओ स्थापना डा अमरेंदर पाठक, डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सुभाष कुमार, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा रिशु राज सिंह, डीपीओ मध्याह्न भोजन आयुष राज समेत सभी संभाग के कर्मी निरीक्षण करते नजर आए।

निरीक्षण के दौरान बोखड़ा प्रखंड में प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मस्थान स्थान बनौल की रेखा कुमारी, पुपरी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सुमहौली के रघुनाथ राय, कुणाल कुमार, शत्रुघ्न कापर, कौशल कुमार सिंह, सोनबरसा प्रखंड के मध्य विद्यालय बगहा के अजय राम, शैलेंद्र राम प्राथमिक विद्यालय पिपरा घाट मलाह टोल की सुनीता भारती और संतोष कुमार सुरसंड प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाढ़ावारी की शिखा कुमारी मध्य विद्यालय सुरसंड कन्या की शाहिदा खातून अनुपस्थित पाई गई।

निरीक्षण के दौरान 20 प्राथमिक व मध्य विद्यालय, एवम 6 उच्च विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत या उससे कम, 806 प्राथमिक व मध्य विद्यालय, एवम 60 उच्च विद्यालय में 50 से 75 प्रतिशत, जबकि 75 प्राथमिक व मध्य विद्यालय, एवं 3 उच्च विद्यालय में 75 प्रतिशत से ज्यादा उपस्थिति दर्ज की गई। इस संबंध में पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार साहू ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व अनुपस्थित शिक्षको से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए एक दिन के वेतन में कटौती की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.