बीजेपी विधायक ने तेजस्वी यादव के बाप वाले बयान पर ली चुटकी, कहा- ‘जनता का विश्वास खो चुके’

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि कुछ लोग कहते हैं हमारी (आरजेडी) MY (मुस्लिम-यादव) की पार्टी है। ऐसे लोगों को मैं बता देना चाहता हूं कि आरजेडी माई के साथ बाप (BAAP) की भी पार्टी है। तेजस्वी ने बाप का मतलब समझाते हुए कहा कि B का मतलब बहुजन,  A मतलब अगड़ा, A मतलब आधी आबादी और P मतलब पुअर (गरीब) होता है। वहीं तेजस्वी के बयान के बाद अब राजनीति भी शुरू हो गई है। बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने तेजस्वी यादव के बाप वाले बयान पर चुटकी ली है।

Tejashwi Yadav X Bio Changed ex deputy chief minister ahead of bihar  political crisis nitish kumar new cm | Tejaswi Yadav X Bio Changed: सरकार  गिरते ही तेजस्वी यादव ने बदला X

जहां  जीवेश मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी यादव बिल्कुल सही बोल रहे हैं। आरजेडी एमवाई ही नहीं बल्कि उनकी बाप (BAAP) की पार्टी है। जीवेश मिश्रा ने आगे कहा कि पहले तो उनके पिता लालू यादव सात साल तब बिहार के मुख्यमंत्री रहे। फिर तेजस्वी की मां (राबड़ी देवी) सीएम बनीं। बीजेपी विधायक ने कहा कि यदि तेजस्वी यादव बाप की सही परिभाषा जानते हैं तो नेता प्रतिपक्ष अपनी पार्टी के वैसे नेता को बनाएं जो बहुजन समाज से आते हैं।

जीवेश मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी को जन विश्वास यात्रा नहीं बल्कि जन अविश्वास यात्रा निकालनी चाहिए। तेजस्वी यादव जनता का विश्वास खो चुके हैं। बीजेपी विधायक ने दावा करते हुए कहा कि तेजस्वी की रैली में हर जगह एमवाई समाज के लोग ही आएंगे और कोई नहीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading