ये कैसा ईमानदार अधिकारी है जो आपकी भी नहीं सुनता: राबड़ी देवी

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश के बावजूद भी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक नहीं मान रहे हैं. इस मसले को लेकर लगातार बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में हंगामा जारी है. इस बीच बिहार विधान परिषद् में नेता विपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एक बार फिर केके पाठक के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है.

Rabri devi nitish kumar bihar politics kk pathak jan vishwas yatra nitish  government | नीतीश सरकार के खिलाफ राबड़ी देवी का 'हल्ला बोल' | TV9  Bharatvarsh

नीतीश के अधिकारी केके पाठक पर राबड़ी देवी का हमला

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि केके पाठक का कोई अधिकार नहीं है कि किसी भी विश्वविद्यालय के वीसी को बुलाकर बैठक करें. वह अधिकार सिर्फ महामहिम राज्यपाल को होता है. मुख्यमंत्री एक तरफ कहते हैं कि केके पाठक बहुत ईमानदार हैं और दूसरी तरफ वह मुख्यमंत्री के आदेश को ही नहीं मान रहे हैं.

नीतीश सरकार की कार्यशैली पर सवाल

उन्होंने जमकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा और साफ साफ कहा कि देखिए बिहार में कैसी सरकार है. सरकार के बातों को भी अफसर नहीं सुन रहे हैं. आप ही बताइए कि किस तरह का सरकार बिहार में नीतीश कुमार चला रहे हैं. सत्ता पक्ष के विधायक भी बार-बार जिसकी कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं उनपर मुख्यमंत्री का बयान गलत है.

नीतीश कुमार के आदेश की अवहेलना का आरोप

सरकारी स्कूल के समय को लेकर बिहार में संग्राम छिड़ा हुआ है. केके पाठक ने सुबह 9 बजे शाम 5 तक स्कूल की घंटी निर्धारित की है. वहीं नीतीश कुमार ने सदन में दो दिन अपने बयान में कहा कि समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही ठीक है. उसके बावजूद शिक्षा विभाग ने अब तक सीएम के नए आदेश को लेकर कोई पत्र जारी नहीं किया है.

केके पाठक का वीडियो वायरल

इसी बीच केके पाठक के एक वायरल वीडियो से हड़कंप मच गया है. इस वीडियो में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान केके पाठक शिक्षकों को गाली देते नजर आ रहे हैं. वहीं अपने पूर्व के आदेश को भी लागू करने की बात कहते दिखे. वायरल वीडियो के बाद से विपक्ष हमलावर है और केके पाठक पर कार्रवाई की मांग की जा रही है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading