बिहार में ये शादी बानी चर्चा का विषय; भाई ने अपनी बहन से की शादी, ऐसे हुआ खुलासा

जहानाबादः बिहार के जहानाबाद में एक प्रेमी जोड़े ने भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित कर दिया. दरअसल ये प्रेमी जोड़ा रिश्ते में भाई बहन है, इस राज का पता तब चला, जब हिमाचल की पुलिस दोनों को खोजते हुए जहानाबाद पहुंची और शहर के आदर्श नगर इलाके से गुरुवार की रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया. एक ही गांव का रहने वाला ये प्रेमी जोड़ा 20 दिन पूर्व ही हिमाचल के बद्दी से फरार हुआ था.

shadi ke upay vivah me deri ke upay haldi ke totke according to astrology- Shadi ke Upay: विवाह होने में आ रही हैं रुकावट, तो करें ये ज्योतिषीय उपाय,  जल्द बनेंगे शादी के

लड़के का चचेरी बहन से था प्रेम प्रसंग

बताया जाता है कि हिमाचल से आकर दोनों लड़का-लड़की जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर इलाके में रह रहे थे. पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा गया जिले का बताया जाता है, दोनों एक ही गांव के हैं. जानकारी के अनुसार लड़की का गांव के ही लड़के से प्रेम प्रसंग चलता था, जो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन हैं. दोनों फोन से बातचीत भी करते थे, क्योंकि लड़की परिवार के साथ हिमाचल के बद्दी में रहती थी.

1 फरवरी से घर से गायब थी लड़की

पिछले 1 फरवरी को लड़की हिमाचल के बद्दी से एकाएक गायब हो गई, इसके बाद लड़की की मां ने बधी स्थित महिला थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई, इसके बाद पुलिस ने लड़की की बरामदगी के लिए जांच शुरू की. इसी बीच दोनों का मोबाइल लोकेशन जहानाबाद के आदर्श नगर इलाके का मिला. पुलिस लोकेशन के अधार पर जहानाबाद पहुंची तो दोनों को एक साथ पकड़ लिया. प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी किए जाने की बात बताई है.

पुलिस ने प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया

हिमाचल के बद्दी महिला थाने के एएसआई रतन लाल के साथ आई तीन सदस्यीय टीम ने बताया कि लड़की की मां ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, सूचना के आलोक में अनुसंधान करने पर पुलिस को पता चला कि लड़का और लड़की फिलहाल किराए के मकान में देवरिया इलाके में है, इसके बाद हिमाचल पुलिस जहानाबाद पहुंची और प्रेमी जोड़ा को हिरासत में ले लिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading