मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में आकृति रंग संस्थान द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला स्कूल मैदान में पांच दिवसीय मुजफ्फरपुर राष्ट्रिय नाट्य मेला का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 6 मार्च से 10 मार्च तक जारी रहेगा। नाट्य मेला के आयोजन की रूपरेखा एवं उसकी तैयारी को लेकर चेम्बर ऑफ कॉमर्स में प्रेस वार्ता की गई है।

नाट्य कला और आर्ट के लिए मुजफ्फरपुर में होने वाला यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है। जहां आकृति रंग संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मानित कलाकारों का मजमा लगेगा।


