बिहार में सत्ता बदलने के बाद भी सियासी ‘खेला’ जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश की विधानसभा में एक बड़ी घटना घटी। दरअसल, महागठबंधन के तीन विधायकों ने अपना पाला बदल लिया।

इस घटनाक्रम में कांग्रेस को दोहरा झटका लगा है। वहीं, जन विश्वास यात्रा पर निकले पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पार्टी राजद के महागठबंधन की मजबूती के दावे की हवा निकलती दिख रही है।

कांग्रेस के 2 और राजद के 1 विधायक ने बदला पाला
जानकारी के अनुसार, बिहार में मंगलवार को विधानसभा में कांग्रेस के दो विधायकों और राजद की एक महिला विधायक ने अपना पाला बदला है।
