मुजफ्फरपुर में 108 कीर्तन कुंजो में सीता राम नाम जप विष्णु महायज्ञ का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर, मीनापुर प्रखंड के हरशेर घौसौत में 108 कीर्तन कुंजो में सीता राम नाम जप विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम दिन लगभग पंद्रह सौ से अधिक कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

जहां रघई घाट से कन्याओं ने जलबोझी किया। साथ ही आचार्य उमाशंकर झा द्वारा विधिवध तरीके से मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। इस महायज्ञ का आयोजन श्री श्री 108 परम तपस्वी संत श्री कमरिया बाबा के द्वारा किया जा रहा है। मौके पर अध्यक्ष राजकिशोर राय, अखिलेश राम, विकास कुमार, अशोक कुमार, राजीव रंजन, मिट्ठू कुमार आदि गणमान्य मौजूद रहें।।

जिसमे उन्होंने कहां विश्व कल्याण हेतु यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जो दस दिवसीय होगी और 8 मार्च को समापन होगी। मौके पर पूजा कमीटी के अंगद कुमार ने कहां यज्ञ 10 दिवसीय आयोजित की जाएगी जिसमे भव्य राम धुन 108 कीर्तन कुंज की जाएगी विशाल तरीके से यहां मेला का भी आयोजन किया गया है।

अंगद कुमार ने बताया लोगो को आने जाने के लिए पानापुर से आने वाले लोगो के लिए नदी में चचरी बनवाई गई है ताकि समस्या लोगो को न हो आने में। लोगो से उन्होंने अपील किया ज्यादा से ज्यादा संख्या में आए।

इस मौके पर अध्यक्ष राजकिशोर राय, अखिलेश राम, विकास कुमार, अशोक कुमार, राजीव रंजन, मिट्ठू कुमार, रविंद्र राय, वंशलाल राय, राम प्रवेश कुमार, टिंकू सिंह, मनोज सहनी, नरेश राय, जगदीश राय अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading