लोकसभा चुनाव को लेकर लोजपा (रा) के खगौल रोड स्थित जिला कार्यालय में विशेष बैठक जिलाध्यक्ष चंदन यादव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया।

इसमें पटना जिला के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के आदेश का इंतजार है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेता का आदेश मिलते ही चुनाव कार्य में जुट जाएंगे। फिलहाल चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही है। हमलोग एनडीए के प्रमुख सहयोगी हैं।


