मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड के हरशेर घौसौत के मध्य में हो रहे 108 कीर्तन कुंजो में विश्व कल्याण के लिए सीता राम नाम जप विष्णु महायज्ञ का आयोजन हुआ। आज से दो दिनों के बाद इस यज्ञ का विधिवत समापन होगा।

यज्ञ के दौरान श्री श्री 108 परम तपस्वी संत श्री कमरिया बाबा ने सभी की सुख शांति के लिए कामना की। मौके पर पूजा कमीटी के अंगद कुमार ने कहा कि यह यज्ञ 10 दिवसीय आयोजित की गई थी। जिसमे भव्य राम धुन 108 कीर्तन कुंज की गई।

अध्यक्ष राजकिशोर राय एवं अंगद कुमार ने सभी पूजा कमिटी सहित क्षेत्रवासियो को यज्ञ का सफल आयोजन हेतु धन्यवाद दिया। इस मौके पर अखिलेश राम, विकास कुमार,पंचायत समिति मनोज सहनी, अशोक कुमार, राजीव रंजन, मिट्ठू कुमार, रविंद्र राय, वंशलाल राय, राम प्रवेश कुमार, टिंकू सिंह, मनोज सहनी, नरेश राय, जगदीश राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।




