कांग्रेस ने इन मुद्दों पर किया मेन फोकस, लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज

बिहार : अब कांग्रेस ने भी बिहार के लिए प्रशांत किशोर के मुद्दे पर जोर दिया है।  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने बेतिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इतनी नादान नहीं कि मोदी की बदनियति को नहीं समझे। जनता जानती है कि मोदी झूठों के सरदार हैं। मोदी झूठ की गारंटी हैं। हर बार नया झूठ, नया जुमला एवं फरेब मोदी की पहचान बनती जा रही है।

नरेन्द्र मोदी: असाधारण, कुशल एवं प्रभावी वक्ता - Dr. Syama Prasad Mookerjee  Research Foundation

देश बेहाल है, लेकिन भाजपा मालामाल- अखिलेश

उन्होंने कहा कि देश बेहाल है, लेकिन भाजपा मालामाल है। बिहार के किसान मजदूर बन गए एवं देश के अन्य राज्यों में दिहाड़ी करके जीवन गुजारने पर विवश हैं। सेना में अग्निपथ स्कीम लाकर यहां के लाखों नौजवान जो सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे थे, उनका भविष्य चौपट कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी कुछ भी कह लें कोई झांसा दें, लेकिन बिहार उस अपमान को कभी नहीं भूलेगा, जब उन्होंने बिहार के डीएनए को गाली दी थी। अब बिहार में मोदी की दाल नहीं गलने वाली, चाहे जितना इंजन लगा लें। बिहार में भाजपा की गाड़ी पटरी पर नहीं आने वाली।

जनता ने मोदी की रैली को नकारा : राजद

प्रधानमंत्री मोदी की बेतिया में रैली को लेकर अरवल में राजद (RJD) युवा राजद जिलाध्यक्ष प्रवीण यादव ने कहा कि बिहार की जनता मोदी को जानकारी दिया। रैली में खाली कुर्सियों यह दर्शा रही थी कि जनता अब जुमलेबाजों को सबक सिखाने की तैयारी में है। भाजपा के किसी भी नेता की गारंटी पर अब बिहार की जनता विश्वास करने वाली नहीं है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading