राजधानी में महाशिवरात्रि को लेकर धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी प्रारंभ, शिव बारात को लेकर सजने लगा शहर

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में शुक्रवार को होने वाले धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी प्रारंभ हो गई है। शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी, सिद्धपीठ छोटी पटनदेवी, गायघाट गौरीशंकर मंदिर व नर्मदेश्वर महादेव मंदिर चैलीटाड़ मलिया महादेव मंदिर, करनालगंज स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर दुर्गा स्थान में रूद्राभिषेक व रात में शिव विवाह उत्सव होगा।

Maha Shivratri: Bengal has two Shiva traditions that run parallel to each  other

इन जगहों में भी की गई है खास तैयारी

बड़ी पटनदेवी के महंत विजय शंकर गिरि, छोटी पटनदेवी के आचार्य बाबा विवेक द्विवेदी व अनंत अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि तैयारी हो गई है। वहीं बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, पीतल का महादेव, तिलकेश्वर नाथ मंदिर, हरिमंदिर गली स्थित प्राचीन शिव मंदिर आदि में भी खास तैयारी की गई है।

भक्‍तों का उत्‍साह चरम पर

महाशिवरात्रि की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। शिवालयों को सजाया जा है। इसके साथ ही श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। खाजपुरा शिव मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है। शिव बरात में शामिल होने वाले भक्तों का उत्साह चरम पर है। झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों को लेकर खाजपुरा स्थित आर्य भवन में बुधवार को शोभा यात्रा समितियों के प्रमुखों की बैठक हुई। अभिनंदन समिति के संयोजक सह विधायक डा. संजीव चौरसिया ने समीक्षा की।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading