बिहार को एक साथ तीन वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन होगा उद्घाटन

पटना: बिहार को एक साथ तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. इस बार सफेद के साथ केसरिया वाली वन्दे भारत की भी शुरुआत पटना जंक्शन से होने वाली है. इसकी तैयारी अपने अंतिम चरण में है. रेलयात्रियों को पटना से अयोध्या होते हुए लखनऊ, पटना से न्यू जलपाईगुड़ी और रांची से गया होते हुए बनारस तक चलने वाली तीन वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है. उम्मीद है कि 12 मार्च को पीएम मोदी इन तीनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखा सकते हैं. फिलहाल इनके समय सारणी को बनाया जा रहा है.

Vande Bharat Train: 11 राज्यों को एक साथ मिलेगी 9 नई वंदे भारत ट्रेन, PM  Modi दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए पूरी बात | Zee Business Hindi

12 मार्च को प्रधानमंत्री देंगे कई सौगात
बिहार को एक साथ तीन वंदे भारत ट्रेन की सौगात जल्द मिलने वाली है. 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखा सकते हैं. आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इस दिन प्रधानमंत्री देशभर के लिए कई रेल परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं. इसमें यह तीनों वंदे भारत भी शामिल है. इन ट्रेनों का ठहराव जिस स्टेशन पर होगा वहां कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. आपको बता दें कि वंदे भारत ट्रेन की हाई स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है. फिलहाल पटना- न्यू जलपाईगुड़ी और पटना-लखनऊ के बीच 120 के रफ्तार से यह ट्रेन दौड़ेगी जिसका ट्रायल रन पूरा कर लिया गया है.

इस रूट से चलेंगी यह तीनों ट्रेन
रेलवे के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पटना से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस डीडीयू, वाराणसी, जौनपुर, साहेबगंज, अकबरपुर होते अयोध्या से लखनऊ तक जाएगी. वहीं केसरिया रंग वाली पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस बख्तियारपुर, मोकामा, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, किशनगंज और कटिहार के रास्ते जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.