महाशिवरात्रि में असामाजिक तत्वों को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस अलर्ट 

मुजफ्फरपुर : इस वर्ष महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा जलार्पण किया जाता है। शहर के अंतर्गत सभी शिव मंदिर एवं अन्य धार्मिक स्थलों एवं शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक तथा कीर्तन आदि किया जाएगा।

Mahashivratri 2022: दूल्हा बने महादेव,भूत पिशाच बाराती, मुजफ्फरपुर में  रामभजन आश्रम से निकली शिव बारात - Prabhat Khabar

इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित होती है। भीड़ का लाभ उठाकर असामाजिक तत्वों द्वारा विधि व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। महाशिवरात्रि पर जिले के विभिन्न स्थानों पर मेला, झांकी एवं जुलूस भी निकाले जाने की परंपरा रही है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर शिव जी की बारात शोभायात्रा निकाले जाने के क्रम में विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए सतर्कता एवं सांप्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील वाले क्षेत्रों में जहां से  शिव जी के बारात तथा शोभा यात्रा गुजरेगी उन मार्गों विशेष निगरानी राखी जाएगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की असामजिक घटना न हो इसके लिए प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। 7 मार्च से 9 मार्च तक सभी थानाध्यक्ष द्वारा अपने अपने क्षेत्र में विशेष गस्ती की व्यवस्था तथा सतर्कता बरती जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.