बिहार : शिक्षक जल्द कर लें ये काम! नहीं तो रूक सकता है आपका वेतन….

बिहार : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश के आलोक में निरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के अनुसार, बिना सूचना अनुपस्थित रहने के मामले में 6 प्रखंड अंतर्गत अलग-अलग विद्यालयों से 19 शिक्षक-शिक्षिका अनुपस्थित मिले। जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बिना सूचना अनुपस्थित रहने के मामले में 20 शिक्षक के वेतन पर रोक लगा दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में टीम ने अलग-अलग विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें 15 बिंदुओं पर जांच की गई। जिसमें बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई मुख्य है।

अरे! एक भी टीचर बिहार से नहीं? ट्रेनिंग सेंटर पहुंच कर चौंक गए ACS केके पाठक  | Bhojpur Ara schools Education Department ACS KK Pathak teacher  recruitment | TV9 Bharatvarsh

इन शिक्षक-शिक्षिका के वेतन पर रोक

बिथान प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पचरूखी मुसहरी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी, मध्य विद्यालय बिथान के शिवशंकर पूर्वे, राम प्रकाश सिंह, दलसिंहसराय प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मुसहर टोल बनधारा के शिक्षक चंदन कुमार चंदन, मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की शिक्षिका पूजा कुमारी के वेतन पर रोक लगा दी है।

वहीं, शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय शिवाजीनगर के प्रभु नारायण सिंह, प्रतिभा कुमारी, अंजू कुमारी द्वितीय, हीरा लाल साह, अशोक कुमार आलोक, राजीव कुमार, राम बालक सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंडीहा के शारदानंद सिंह, अमिता कुमारी, ध्रुव कुमार ठाकुर, संजीव कुमार की सैलरी भी रोक दी गई है। इसी तरह, मोहनपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय धरनीपट्टी पश्चिमी की प्रियंका कुमारी, वारिसनगर प्रखंड के उच्च विद्यालय वारिसनगर के राजा राम चौरसिया, मोरवा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय आनंदपुर की रीता कुमारी के निरीक्षण तिथि का वेतन पर भी रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading