महाशिवरात्रि पर गरीबनाथ सेवा समिति दर्शानिया कफेन द्वारा महाअष्टयाम का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में महाशिवरात्रि के अवसर पर हर शिवायलो में भक्तिभाव से पूजा अर्चना की जा रही है। जहां बाबा गरीबनाथ मंदिर हर हर महादेव के जयकारे से गूंज रहा है।

इस अवसर पर बाबा गरीबनाथ सेवा समिति दर्शानिया कफेन द्वारा 24 घंटे का महाअष्टयाम का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही संध्या में बाबा की झांकी निकाली जाएगी।

मौके पर समिति के शलटू सिंह ने कहां की बाबा गरीबनाथ सेवा समिति दर्शानियां कफेन द्वारा सावन में भव्य तरीके से निशुल्क शिविर लगाया जाता है और हर महाशिवरात्रि पर यहां सत्यनारायण पूजा के बाद 24 घंटे का राम धुन आयोजित किया जाता है एवं संध्या में भव्य झांकी भी निकाली जाती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.