आज महशिवरात्रि पर मुजफ्फरपुर के शिवालयों में लगा भक्तों का तांता 

मुजफ्फरपुर: महशिवरात्रि को लेकर जिले के हर शिवालय में बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती की अराधना के लिए अहले सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में महिला, बुजुर्ग, पुरुष और बच्चे भी बाबा पर जलाभिषेक को घंटों लाइन में खड़े रहें।

इसी क्रम में भीखनपुरा स्तिथ मां मनोकामना मंदिर में श्रद्धालओं द्वारा सुबह से ही बाबा का जलाभिषेक किया गया। जहां मंदिर के प्रधान पुजारी रमेश मिश्रा ने कहा की हजारों की संख्या में भक्तों ने बाबा के दर्शन कर जलाभिषेक किया है। उन्होंने बताया आज महशिवरात्रि के अवसर पर संध्या में बाबा का महाश्रृंगार और महाआरती आयोजान किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.