सीट बंटवारे पर बोले सम्राट चौधरी, कहा-एनडीए में ऑल इज वेल

जैसे जैसे लोकसभा चुनाव 3024 की तारीखें नजदीक आती जा रही हैं, बिहार समेत पूरे देश की राजनीतिक तपिश बढ़ती जा रही है। इस बीच उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि एनडीए में सब कुछ ठीक है। हमारे गठबंधन के सभी घटक दल एक दूसरे साथ मजबूती से  सहयोग कर रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा अध्यक्ष ने चिराग पासवान के सवाल पर कहा कि कोई कहीं नहीं जाने वाले हैं। सम्राट चौधरी ने अपनी तरफ से उन कयासों पर विराम लगा दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि चिराग पासवान नाराज चल रहे हैं।

Bihar Dupty CM Samrat Chaudhry Archives - The Bharat Now - Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

उन्होंने कहा कि जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में नहीं जाने और वैशाली की जनसभा में नीतीश सरकार की क्लास लगाने के बाद चिराग पासवान की नाराजगी की खबरों को बल मिल रहा है। लोकसभा चुनाव में बिहार की सीटों का बंटवारा फाइनल करने के लिए बीजेपी में मीटिंग का दौर जारी है। सम्राट चौधरी दिल्ली में हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उनकी पार्टी के प्रभारी विनोद तावड़े के साथ मुलाकात हुई। उनके साथ संगठब मंत्री भीखू भाई दलसानिया और क्षेत्रिय संगठन मंत्री नागेंद्र जी भी शामिल थे। नेताओं के बीच चुनाव की तैयारी और बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर बैठक हुई।

बीजेपी सीईसी की मीटिंग के बाद बिहार के नेताओं का मिलना बहुत महत्पूर्ण माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि बिहार के पार्टी उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। लेकिन इसका ऐलान गठबंधन के साथियों के साथ सीट शेयरिंग फाइनल कर लिए जाने के बाद किया जाएगा। खबर है कि बीजेपी बिहार में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसमें साथी दल जदयू  से चुनावी क्षेत्रों की अदला बदली भी हो सकती है। कहा जा रहा है कि एनडीए में सहयोगी दलों के सीटों की संख्या और क्षेत्र का मामला जल्द सुलझाना जरूरी हो गया है।

करीब ढाई घंटे की बैठक के बाद सम्राट चौधरी ने मीडिया से कहा कि चुनाव की प्रक्रिया से संबंधित बहुत सारे काम होते हैं। उन्हें पूरा किया जा रहा है। सभी दलों के अधिकृत नेताओं के साथ वार्ता चल रही है। जल्द ही आप लोगों को खुशखबरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ उत्पन्न विवाद नहीं सुलझने से चिराग पासवान नाराज है। इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि सभी लोगों से बात चल रही है। सब लोग साथ हैं। कोई कहीं जाने वाला नहीं है। यहां सबकुछ ठीक है।

इससे पहले हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी ने भी चिराग पासवान की नाराजगी के सवाल को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी एक साथ हैं। सीट बंटवारे का मुद्दा हल हो जाने के बाद हम लोग चुनाव प्रचार में लग जाएंगे। कुछ दिनों से एनडीए से चिराग की नारजगी और महागठबंधन से ऑफर की खबरें तेजी से चल रही हैं।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading