बिहार के इन जिलों में बदला मौसम, बारिश की संभावना

बिहार: बिहार में फागुन माह शुरू होते ही अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।लोगों को तेज पछिया हवा का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों को गाड़ी चलाने के दौरान धूल का सामना करना पड़ रहा है। इस हवा के चलते दुर्घटना की भी संभावना बढ़ गई है। बता दें कि गुरुवार की दोपहर से पछिया हवा शुरू हुई जो देर शाम तक चली।  अचानक शुरू हुई तेज हवा से फुटपाथी कारोबारियों को परेशानी हुई। दुकानों में रखे खाद्य पदार्थ दिन भर धूल फांकते रहे। तेज हवा का असर इस कदर रहा कि गंदे जगह साफ-सुथरे हो गए तथा साफ सुथरे जगह गंदा। इसका कारण तेज हवा का झोंका था।

मौसम पूर्वानुमान : 6 फरवरी तक बारिश व बर्फबारी के आसार , जाने उत्तराखंड में  कैसा है मौसम - उत्तरा न्यूज

लोगों को बारिश की उम्मीद

लोगों को फागुन तथा बसंत ऋतु का असर दिखने लगा। ग्रामीणों के अनुसार फागुन माह के शुरुआती दिनों में पछिया हवा चलने पर बारिश होने की संभावना रहती है। बारिश हुई तो गेहूं तथा मसूरी को फायदा पहुंचेगा।

तेजी से चढ़ रहा पारा

बिहार में तेजी से पारा चढ़ने लगा है। सुबह 10 बजे के बाद लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। पटना, बेगूसराय, भागलपुर जैसे शहरों में तापमान तेजी से चढ़ रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading