मुजफ्फरपुर शहर के दामूचक रोड छाता चौक, निर्मला सदन स्थित कैरियर संस्कार वैली स्कूल के छात्रों ने देश के प्रसिद्ध सैनिक स्कूल कक्षा 6 के प्रवेश परीक्षा में 100% प्रतिशत परिणाम के साथ अपना परचम लहराया है।

जहां प्राचार्य नवीन रौशन एवं विद्यालय की ओर से सभी छात्रों को उनकी सफलता के लिए उन्हे बधाई दी। साथ ही उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं प्राचार्य ने सभी शिक्षको का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों के प्रयास से ही आज यह संभव हो पाया है।





