एक्शन में दिखे केके पाठक, प्रभारी पर ठोका 50 हजार का जुर्माना

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक गुरुवार की रात हुलासगंज प्रखंड के ढोंगरा गांव स्थित जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का निरीक्षण करने पहुंचे। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने मेस प्रभारी द्वारा केंद्र के बगल में गंदगी फैलाने की शिकायत की। यह सुनकर केके पाठक बिफर पड़े और मेस प्रभारी पर तत्काल 50 हजार रुपये जुर्माना लगाने का आदेश दिया। शिक्षा सचिव के समक्ष ग्रामीणों ने गांव में हाई स्कूल खुलवाने की भी की। जिस पर उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इसकी जांच कर उचित निर्णय लिया जाए।

KK Pathak orders to come office on Sunday also panic in education  department - अब रविवार को भी ऑफिस आना पड़ेगा, केके पाठक के आदेश से शिक्षा  विभाग में हड़कंप, बिहार न्यूज‘आप लोग गांव के बच्चों को…’

तदोपरांत उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे टोला सेवकों से वार्ता की और कहा कि आप लोग गांव के बच्चों को स्कूल में बुलाकर पढ़ाया करें। अच्छे तरीके से बच्चों को शिक्षा दीक्षा देने के लिए ही आप लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हर छह महीने पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

‘बेहतर शिक्षा से समाज का सुधार होगा’

उन्होंने कहा कि शिक्षा में लगातार सुधार हो रहा है। शिक्षकों एवं टोला सेवकों का कर्तव्य है कि हर हाल में विद्यालय में बच्चों को पहुंचना है। बेहतर शिक्षा से समाज का सुधार होगा। मौके पर टोला सेवकों द्वारा कुछ मांग भी रखी गई, जिस पर उन्होंने विचार करने की बात कही। उन्होंने केंद्र की चहारदीवारी निर्माण करने का भी निर्देश दिया।

मौके पर डीएम अलंकृत पांडे, जिला शिक्षा पदाधिकारी रश्मि रेखा समेत शिक्षा विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे। शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के शिक्षक प्रकाश चंद्र त्रिवेदी अजय कुमार तिवारी गजेंद्र भारती आनंद सागर तिवारी ने गुलदस्ता व पौध देकर उनका स्वागत किया। इससे पहले जहानाबाद परिसदन में डीएम अलंकृत पांडे, डीईओ रश्मि रेखा एवं डीपीओ आनंद कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading