सीट शेयरिंग को लेकर नहीं बन रही पशुपति पारस की बात, कई नेताओं ने मारी ‘पलटी

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) के प्रदेश महासचिव शक्ति पासवान ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा देकर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) का दामन थाम लिया। हम अध्यक्ष और मंत्री संतोष कुमार सुमन ने इन लोगों को सदस्यता दिलाई।

Parliamentary board of Rashtriya Lok Janshakti Party dissolved | राष्ट्रीय  लोक जनशक्ति पार्टी का संसदीय बोर्ड भंग: राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस का  बड़ा फैसला, 2 दिन ...

इस अवसर पर शक्ति पासवान ने कहा कि हम (से.) गरीबों की पार्टी है। यह पार्टी गरीबों के लिए ही काम करती है। उसके नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर वे इसमें शामिल हुए हैं। संतोष कुमार सुमन ने कहा की इनके पार्टी में आने से निश्चित तौर पर पार्टी मजबूत होगी। शक्ति के साथ सदस्यता लेने वालों में प्रियरंजन कुमार सिन्हा, रीना देवी,राकेश सिंह वे अन्य शामिल रहे। इस अवसर पर पार्टी के श्याम सुन्दर शरण, राजन सिद्दिकी,कमाल परवेज व अन्य नेता उपस्थित थे।

सीट शेयरिंग के फार्मूले को फाइनल टच

बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग के फार्मूले को फाइनल टच दिया जा रहा है। ऐसी संभावना है कि मंगलवार को उन प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी, जो एनडीए के टिकट पर मैदान में होंगे। जदयू ने अपने होमवर्क को पूरा कर लिया है। मुख्यमंत्री के स्तर पर प्रत्याशियों के नाम पर विमर्श इस बात को लेकर सहमति है कि जदयू लोकसभा की 16 सीटों पर अपने प्रत्याशी देगा।

लोजपा (रामविलास) के सांसद चिराग पासवान की चर्चा हाजीपुर लोकसभा से चुनाव लड़ने की है। ऐसे में अगर वह जमुई (सुरक्षित) सीट छोड़ते हैं तो उसपर जदयू की दावेदारी हो सकती है। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर पशुपति पारस की बात नहीं बन रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.