खरमास की शुरुआत 14 मार्च 2024 से हो चुकी है। यह इस साल का पहला खरमास लगा है। खरमास के चलते शादी, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग गई है। लोगों को अब खरमास के समाप्त होने का इंतजार है। तो आइए जानते हैं खरमास कब खत्म हो रहा है और अप्रैल 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त कौन-कौन से हैं?
खरमास कब समाप्त हो रहा?
खरमास 13 अप्रैल, 2024 को समाप्त हो रहा है। खरमास के समाप्त होते ही शादी-ब्याह का मौसम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा सगाई, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य की शुरुआत हो जाएगी। बता दें कि खरमास में शादी की बात करने पर भी रोक रहती है।

अप्रैल 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त कौन-कौन से हैं?
अप्रैल 2024 में विवाह के लिए 10 दिन हैं। अप्रैल माह में 18,19, 20, 21, 23, 24 व 25 को सात शुभ लग्न मुहूर्त हैं। इसके बाद दो माह के लिए फिर से शादियां नहीं होंगी। मई व जून माह में एक भी लग्न नहीं है।






