मैट्रिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट रविवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जारी कर दिया। बिहार बोर्ड के इतिहास में इस साल सबसे बेहतर परिणाम रहा है। जिसमें 82.91 फीसदी रिजल्ट रहा है। इस बार भी सबसे अधिक लड़कियां सफल हुई हैं।

टॉप टेन में इस बार कुल 51 स्टूडेंट्स शामिल हैं, जिनमें 28 लड़के व 23 लड़कियां हैं। आपको बता दें कि पूरे राज्य में पहला स्थान जिला स्कूल पूर्णिया के शिवांकर कुमार को मिला है। वहीं दूसरे स्थान पर वी हाई स्कूल वाजिदपुर नॉर्थ समस्तीपुर के आदर्श कुमार ने अपना परचम लहराया है।


