बिहार में इस दिन से होगी मोदी के इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत

पटना: बिहार में भारतीय जनता पार्टी सभी 40 सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित किया है. पहले और दूसरे फेज के नामांकन के साथ-साथ प्रचार भी शुरू हो गया है. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी से इसे धार मिलेगी. पीएम मोदी पहले चरण के प्रचार की शुरुआत जमुई से करेंगे. जहां 4 अप्रैल को वह जनसभा को संबोधित करेंगे. चुनाव का ऐलान होने के बाद वह पहली बार बिहार आ रहे हैं.

Opinion | PM Modi's I-Day Speech Lauds India's Rise, Has a Vision for the  Future - News18

जमुई में पीएम मोदी की सभा

जमुई लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी अभियान की शुरुआत होगी. जमुई लोकसभा सीट आरक्षित सीट है, अभी चिराग पासवान इस सीट से सांसद हैं. हालांकि इस बार वह हाजीपुर सीट से ताल ठोकेंगे. चिराग ने यहां से अपने जीजा अरुण भारती को टिकट दिया है. ऐसे में पीएम की सभा से एलजेपीआर के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं.

     

कौन-कौन मौजूद होंगे सभा में?

जमुई में होने वाली पीएम मोदी की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, एलजेपीआर चीफ चिराग पासवान, हम प्रमुख जीतनराम मांझी और आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत तमाम दिग्गजों के मौजूद रहने की संभावना है.

पहले फेज में 4 सीटों पर मतदान

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को बिहार की जिन 4 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद शामिल है. इनमें नवादा और औरंगाबाद से बीजेपी के उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि गया से जीतनराम मांझी खुद चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं दूसरे चरण के तहत 5 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading