बीमा भारती ने किया पूर्णिया सीट पर जीत का दावा, कहा- ना टूटी हूं ना कभी टूटूंगी!

पूर्णिया: पूर्व सांसद पप्पू यादव ने इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार बनने के लिए कांग्रेस में अपनी पार्टी जाप का विलय कर दिया लेकिन उन्हें तब बड़ा झटका लगा, जब जेडीयू से आरजेडी में आईं बीमा भारती को लालू यादव ने ‘लालटेन’ का सिंबल थमा दिया. हालांकि अभी भी पप्पू चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं. वहीं बीमा भारती का कहना है कि उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन अगर यह सच है तो भी मैं उनसे अपील करना चाहूंगी कि एनडीए को हराने के लिए हमारा साथ दें. 26 अप्रैल को दूसरे चरण में वहां मतदान होना है.

Bihar Politics: जेडीयू में कलह, विधायक बीमा भारती ने की इस्तीफे की  पेशकश…जानिए क्या है वजह | News Room Live

पप्पू यादव के बारे में जानकारी नहीं

बीमा भारती ने पप्पू यादव के पूर्णिया से चुनाव लड़ने पर कहा कि उन्हें इस बारे जानकारी नहीं है. हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया है, इसलिए वह गठबंधन का हिस्सा हैं. ऐसे में जरूरी है कि गठबंधन धर्म का पालन किया जाए.

पूर्णिया में ओवैसी की पार्टी का कोई असर नहीं

बीमा भारती ने पूर्णिया से ओवैसी की पार्टी के चुनाव लड़ने के सवाल पर अपनी जीत का दावा ठोकते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. पूर्णिया में ओवैसी की पार्टी का कोई प्रभाव नहीं है, वह कहीं दिखेगी भी नहीं. पूर्णिया की जनता उनके साथ है और जीत दिलाने में उनकी मदद करेगी.

किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगी बीमा भारती?

राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने बताया कि पूर्णिया में कई मुद्दे हैं. यहां अभी काफी विकास बाकी है, पूर्णिया की जनता की जो भी समस्या होगी उसे दूर करने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा जाग चुका है, इस बार उनकी ताकत देखने को मिलेगी. कहा कि वह पूर्णिया जिले की एक गरीब घर की बेटी और बहु हैं, अति पिछड़ा के साथ सभी वर्ग लोग उन्हें वोट देने का काम करेंगे.

       

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading