लालू अपनी दोनो सुपुत्री मीसा और रोहिणी के साथ दर्शन को पहुंचे बाबा हरिहरनाथ मंदिर

लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। तमाम दलों के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में मोर्चा संभालने लगे हैं। चुनाव प्रचार का दौर भी शुरू हो चुका है। नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले मेरठ में जनसभा से प्रचार अभियान की शुरुआत की।

Lok sabha chunav 2024 Lalu Yadav daughters Misa Bharti Rohini Acharya will  contest parliamentary elections contest from Patliputra Chapra-लालू यादव की  दो बेटियां लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, मीसा भारती ...

बिहार में पीएम मोदी को चार अप्रैल को जमुई में प्रचार के लिए आएंगे। इसी कड़ी में अब लालू परिवार ने भी लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। सोमवार की सुबह राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद लोकसभा उम्मीदवार अपनी दोनों बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्या को लेकर सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर प्रस्थान कर गए। वे मंदिर में पूजा अर्चना कर बेटियों के विजय का आशीर्वाद मांगेंगे।

रोहिणी आचार्य का यह पहला चुनावी अभियान

रोहिणी आचार्य का यह पहला चुनावी अभियान है। रोहिणी ने ही अपनी किडनी अपने पिता लालू यादव को दी है। राजद ने इस बार रोहिणी आचार्य को सारण सीट पर उम्मीदवार बनाया है, जहां से लालू यादव ने अपना आखिरी चुनाव लड़ा था। अब इसी सीट से रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ेंगी।

मीसा भारती पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में होंगी।मंदिर में पूजा का बाद रोहिणी नयागांव में शहीद राजेंद्र बाबू के स्मारक पर माल्यार्पण भी करेंगी। इसके बाद नयागांव में ही शहीद टुनटुन सिंह और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के स्मारक पर भी माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद उनका गरखा जाने का कार्यक्रम भी है।

       

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading