बिहार: गंगा नदी की तेज धार में डूबीं चार बच्चियां, शव निकला, मचा कोहराम
मुंगेर। जिले के शामपुर थाना क्षेत्र के गालिमपुर में गंगा नदी में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई। इसका पता चलते ही पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो उठा है।

जानकारी के मुताबिक चारों बच्चियां श्यामपुर थाना क्षेत्र के जख राज के समीप गंगा के बाढ़ के पानी में तीज पर्व को लेकर स्नान करने गईं थीं। स्नान करने के दौरान ही बच्चियां तेज धार में बह गईं। लोगों ने बच्चियों को डूबते देखा लेकिन जबतक कोई उन्हें बचाता वो गंगा के पानी में डूब चुकी थीं।बच्चियों का शव तालाब से निकाला जा चुका है। मृतक बच्चियों के नाम आरती कुमारी 16 वर्ष ,अनु कुमारी 17 वर्ष, रितु कुमारी 14 वर्ष और प्रिया कुमारी 15 वर्ष है।