सम्राट चौधरी ने लालू परिवार को घेरा, कहा- हमारी 5 बहनें बच गईं हैं, उनको राजनीति में कब उतारेंगे!

पटना: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर अब चुनाव प्रचार भी अपने-अपने तरीके से राजनीतिक दल करने लगे हैं. आज लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी क्षेत्र भ्रमण को लेकर निकली हैं. वह सारण से चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रही हैं. इसको लेकर बिहार में सियासत भी तेज हो गई है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि लालू जी परिवारवादी पार्टी चलाते हैं.

samrat chaudhary released list of new team of Bihar BJP

रोहिणी आचार्य के अभियान पर सम्राट चौधरी का तंज

सम्राट चौधरी ने कहा कि अभी तक चुनावी मैदान में दो बेटे और दो बेटियों को उतार चुके हैं. उन्हें (लालू यादव) यह बताना चाहिए कि बाकी जो हमारी पांच बहनें बची हैं उन्हें कब राजनीति में लेकर आ रहे हैं. उन्होंने जमकर लालू परिवार पर निशाना साधा और साफ-साफ कहा कि राष्ट्रीय जनता दल जो पार्टी है वह परिवारवाद की पार्टी है.

‘पीएम मोदी की बिहार में सभा’

उन्होंने आगे बताया कि बिहार में जमुई में सबसे पहले मोदी जी सभा करने आएंगे. आज हम लोग उसकी तैयारी को देखने ही जमुई जा रहे हैं. सबसे पहले भागलपुर जाएंगे, जहां एनडीए के प्रत्याशी का नामांकन होना है और उसके बाद हम लोग जमुई जाएंगे. निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं. वहीं से बिहारवासियों को संबोधित करने का काम करेंगे तो उसकी तैयारी कैसे करना है इसको लेकर पार्टी के सभी बड़ी नेता आज जमुई जा रहे हैं. बिहार में 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन इस बार चुनाव जीतने का काम करेगी.

       

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading