बीजेपी को एक और बड़ा झटका, दीपक यादव ने पार्टी से दिया इस्तीफा

बगहा: वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र की सीट परिसीमन में बदलाव के बाद पहली बार राजद के खेमे में गयी है. लिहाजा यहां जदयू और राजद में दिलचस्प लड़ाई देखने को मिल सकती है. संभावना जताई जा रही है की बीजेपी के बागी नेता दीपक यादव राजद के कैंडिडेट हो सकते हैं. दीपक यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के पद से इस्तीफा दे दिया है.

बीजेपी को बड़ा झटका, दीपक यादव ने पार्टी पद से दिया इस्तीफा, RJD से लड़ सकते हैं चुनाव

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के पद से दीपक ने दिया इस्तीफा

आजीवन बीजेपी के साथ रहने का दावा करने वाले भाजपा नेता दीपक यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वाल्मीकिनगर से प्रत्याशी नहीं बनाए जाने के कारण वो बीजेपी छोड़कर RJD जॉइन कर रहे हैं. 7 अप्रैल को बगहा में होने वाले तेजस्वी यादव के महासभा में दीपक लालटेन थामेंगे और संभावना जताई जा रही है कि वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी होंगे.

7 अप्रैल को आरजेडी में होंगे शामिल

दीपक यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा से त्यागपत्र देने और अपने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय जनता दल ज्वाइन करने की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी में ठगा हुआ महसूस कर रहा था. उन्होंने एनडीए गठबंधन को ठगबंधन बताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की. दीपक यादव ने बताया कि आगामी 7 अप्रैल को RJD नेता तेजस्वी यादव चम्पारण की इस धरती से आरजेडी के नए वर्जन की शुरुआत करेंगे.

बीजेपी पर साधा निशाना

मीडियाकर्मियों के द्वारा यह पूछे जाने पर कि विगत पांच वर्षों से इलाके में आपकी छवि जय श्री राम के तौर पर बन गई है तो आपकी नई स्ट्रेटजी क्या होगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि श्रीराम किसी के बपौती नहीं हैं. राजद सभी धर्म और जाति को एकजुट कर चुनाव लड़ेगी.

RJD बना सकती है प्रत्याशी

बता दें कि वाल्मीकिनगर सीट पर पिछले 35 वर्षों से एनडीए का कब्जा है और इस सीट पर लगातार उप विजेता के तौर पर कांग्रेस का मुकाबला रहा है. पहली बार आरजेडी इस सीट पर अपना प्रत्याशी उतार रही है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि जनता इस बार क्या फैसला सुनाती है.

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading