तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को घेरा, कहा-जनसभा की शुरुआत ही परिवारवादी उम्मीदवार की करने आ रहे हैं

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बिहार दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वो जमुई से लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत करेंगे. इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने जमुई सीट से चीराग पासवान के द्वारा अपने बहनोई को टिकट देने पर परिवारवाद का आरोप लगाया है. उन्होंने साफ-साफ कहा है कि पीएम लगातार परिवारवाद की बात कहते रहे हैं लेकिन कल वह बिहार में पहली सभा करेंगे और वह भी वैसे उम्मीदवार के समर्थन में जो की पूरी तरह से परिवारवादी से जुड़े लोग हैं.

पीएम मोदी के सामने नर्वस हुए तेजस्वी? लिखा भाषण पढ़ने में भी कई बार अटके,  जेडीयू और बीजेपी ने कसा तंज - Bihar politics Tejashwi Yadav Fumbled While  Reading Speech In front

तेजस्वी ने पीएम पर कसा तंज

तेजस्वी ने कहा कि परिवार के लोगों को ही टिकट दिया गया है, इससे स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री के कथनी और करनी में अंतर है. बिहार ने 39 सांसद दिया लेकिन सांसदों ने बिहार के लिए क्या काम किया यह बात बिहार की जनता जानना चाहती है. जब उनसे सवाल किया गया कि बीजेपी के कई सांसद कांग्रेस में जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के अंदर भी अंतर विरोध है, यही कारण है कि सांसद इधर से उधर जा रहे हैं.

विपक्ष के नेताओं को परेशान करना का आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी के साथ जो भ्रष्टाचार के आरोपी आते हैं, वह वाशिंग मशीन में धुल जाते हैं. उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है और जो अन्य दल के लोग हैं उन्हें बेवजह परेशान करने का काम किया जा रहा है. जनता देख रही है और जनता इस बार इनको ठीक से जवाब देने का काम करेगी.

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading