सरैया प्रखंड में ग्रामीणों ने “रोड नहीं तो वोट नहीं” का किया ऐलान 

मुजफ्फरपुर : सरैया प्रखंड के नरगी जीवनाथ पंचायत के धनुपरा गांव में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण विगत 10 -12 वर्षों से जर्जर सड़क होने को लेकर ग्रामीणों ने लोकसभा आम चुनाव 2024 में “रोड नहीं तो वोट नहीं” का निर्णय लिया था।  समाचार पत्रों और सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी बृजेश कुमार, एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन और बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों का दल धनुपरा गांव पहुंच ग्रामीणों से बात की।

जहां सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि गांव के हजारों लोगों के आने जाने का मुख्य मार्ग वर्षों से जर्जर है। सड़क में बने बड़े गढ्ढे के कारण राहगीर दुर्घटनाग्रस्त होकर जख्मी हो रहे है। अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी कोई परिणाम नहीं निकला। जिसको देखते हुए हम ग्रामीणों में लोक सभा चुनाव में ” रोड नहीं तो वोट नहीं” का निर्णय लिया है।

मामले को सुनने के बाद एस डी ओ पश्चिमी ने सड़क विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात चीत के बाद बताया कि 14 अप्रैल तक सड़क का टेंडर हो जायेगा और चुनाव के पहले तक सड़क का मैटेरियल निर्माधीन स्थल पर गिर जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का मैटेरियल गिर जाने के बाद हीं हमलोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मौके पर पूर्व मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष अवधेश प्रसाद सिंह, जन सुराज कार्यकर्ता 97 पारु विधानसभा किशोर कुणाल, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सरोज सिंह ,उप मुखिया प्रतिनिधि अशोक सिंह ,वाड सदस्य संजय माँझी,वार्ड सदस्य कृष्णकांत बैठा,वाड सदस्य प्रतिनिधि नारद महतो , रिटायर्ड एस.आई. हंसनारायण सिंह , पप्पू सिंह,अजीत सिंह ,गगनदेव सहनी ,त्रिभुवन सिंह, बिकी कुमार, राजीव राम सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading