बिहार : बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

बिहार : राजधानी समेत प्रदेश में पछुआ का प्रवाह बना रहेगा। इससे मौसम शुष्क बना रहेगा। 48 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सतही हवा की गति 15-20 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 35 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

Weather Update: ठंड के बीच दिल्ली-यूपी में बारिश की दस्तक! आज के मौसम पर आया ये अलर्ट - Delhi weather rainfall prediction amid cold wave and temperature drops in Delhi UP IMDइन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान किसानों और नाविकों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस महीने सात अप्रैल से उत्तरी भागों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, दक्षिणी भागों के पटना सहित रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, नवादा में मेेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा के आसार बताए गए हैं। ऐसे में वर्षा के कारण तापमान में गिरावट के साथ मौसम सामान्य बने रहने के आसार हैं।

इन जिलों में बढ़ा तापमान

बुधवार को अररिया, कटिहार, फारबिसगंज, किशनगंज को छोड़ पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री वृद्धि के साथ 38.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 40.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। पटना सहित आसपास इलाकों में दिन में तीखी धूप व तेज हवा प्रवाह बना रहा। प्रमुख शहरों का तापमान : शहर अधिकतम न्यूनतम पटना 38.0 22.6 गया 38.6 20.0 भागलपुर 37.4 36.7 मुजफ्फरपुर 35.6 34.4 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.