जमुई में आज पीएम मोदी करेंगे चुनावी सभा का आगाज, मंच पर दिखेंगे नीतीश-चिराग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को जमुई में लोजपा प्रत्याशी अरुण भारती के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले भी प्रधानमंत्री ने बल्लोपुर के ही मैदान पर 2019 के लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान के समर्थन में चुनावी सभा की थी। सभा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पिछले चार दिनों से एसपीजी के अधिकारी और जिला प्रशासन की देखरेख में सभा स्थल पर सतर्कता बरती जा रही है। प्रधानमंत्री के आगमन का समय सुबह 10:00 बजे निर्धारित है। खैरा प्रखंड के बल्लोपुर नरियाना स्थित सभा स्थल पर तीन बड़े जर्मन हैंगर बनाए गए हैं।

 

बैग, थैला तथा बोतलबंद पेय पदार्थ आदि ले जाने की मनाही

सभा स्थल के समीप जाने वालों के लिए बैग, थैला तथा बोतलबंद पेय पदार्थ आदि ले जाने की मनाही है। आम वाहनों को हाई स्कूल मोड़ से पहले ही रोक दिया जाएगा। पूर्व दिशा से आने वाले वाहनों को नरियाना पुल के नीचे पार्क किया जाएगा। बुधवार को पूर्वाभ्यास भी किया गया है। पटना से देवघर जाने वाली गाड़ियों के रूट में भी इसे लेकर आंशिक परिवर्तन किया गया है।

आज जमुई की पीएम की सभा में साथ होंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पूर्वाह्न पौने दस बजे हेलिकाप्टर से प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए पटना से रवाना होंगे। इस सभा में एनडीए के सभी नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, आज जमुई में सभा के दौरान चिराग पासवान भी मंच पर नजर आएंगे। अब देखने वाली बात यह है कि उनके चाचा पशुपति कुमार पारस को मंच पैर जगह मिलती है या नहीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.