लोकसभा चुनाव घोषणा के बाद पहली बार बिहार आ रहे पीएम मोदी, चिराग के जीजा के लिए करेंगे रैली

जमुई: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार बिहार आ रहे हैं. वह जमुई से बिहार में चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे. पीएम मोदी आज अपने ‘हनुमान’ यानी चिराग पासवान की मौजूद संसदीय सीट से कैंपेन का शुभारंभ करेंगे. उनके मंच पर सीएम नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा समेत बिहार एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

BJP सांसदों से बोले PM मोदी- चिराग पासवान से सीखें, संसद में कैसे आते हैं -  pm modi lauds chirag paswan during the bjp parliamentary party meeting -  AajTak

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

बिहार के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “लोकसभा चुनाव में बिहार की भूमिका इस बार भी बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है. यहां के मेरे परिवारजनों ने राज्य की सभी सीटों पर बीजेपी-एनडीए उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया है. आज दोपहर करीब 12 बजे जमुई की जनसभा में जनता-जनार्दन से संवाद का सुअवसर मिलेगा.

कितने बजे जमुई आएंगे पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11:10 बजे झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से जमुई के लिए रवाना होंगे. पीएम 11:50 बजे जमुई के खैरा पहुंचेंगे. 11:55 पर प्रधानमंत्री मंच पर आएंगे और 12 बजे से लेकर 12:45 तक उनका संबोधन होगा. 12:55 बजे पीएम मोदी देवघर के लिए रवाना होंगे और 1:40 बजे देवघर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

चिराग के बहनोई के लिए वोट मांगेंगे पीएम

जमुई लोकसभा सीट पर इस बार एलजेपीआर चीफ चिराग पासवान ने अपने बहनोई अरुण भारती को प्रत्याशी बनाया है. उनका मुकाबला आरजेडी कैंडिडेट अर्चना कुमारी दास से होगा. चिराग के हाजीपुर से लड़ने के कारण एनडीए के लिए जमुई सीट पर जीत बड़ी चुनौती होगी. ऐसे में आज पीएम मोदी अरुण भारती के लिए जनता से वोट मांगेंगे.

40 में 40 पर जीत का लक्ष्य

बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की नजर है. पिछली बार 39 सीटों पर जीत मिली थी. गठबंधन के लिए पीएम मोदी से काफी उम्मीदें हैं. यही वजह है कि सभी उम्मीदवार चाहते हैं कि प्रधानमंत्री उनके क्षेत्र में भी प्रचार करने आएं. आचार संहिता लगने के बाद पीएम पहली बार बिहार आ रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ मंच साझा करेंगे.

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.