अयोध्या और काशी की तर्ज पर करेंगे गया का विकास: जीतन राम मांझी

गया: गया के एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी को भारतीय अवाम पार्टी ने अपना समर्थन दिया है. पार्टी के द्वारा आयोजित समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेवश्वर प्रसाद यादव के द्वारा पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस मौके पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी गया संसदीय क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी का स्वागत किया और समर्थन देने का भरोसा दिलाया.

पूरे साल बयानों के कारण सुर्खियों में रहे बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम  मांझी - bihar chief minister jitan ram manjhi was controversy king of 2014  - AajTak

गया का नहीं हुआ सम्पूर्ण विकास

भारतीय अवाम पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव के द्वारा एनडीए प्रत्याशी श्री मांझी को समर्थन देने की घोषणा की गई. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तौसुफुर रहमान खान, पप्पू खान, डॉ शशि कुमार, नागमणि, जदयू नेता चंदन यादव सहित कई अन्य नेता मौजूद थे. जीतन राम मांझी ने कहा कि अभी तक गया से जितने भी सांसद निर्वाचित हुए हैं किसी के द्वारा गया के सम्पूर्ण विकास की कोई पहल नहीं की गई है.

जीत के बाद बनावाएंगे कॉरिडोर

उन्होंने बुद्ध कॉरिडोर और विष्णु कॉरिडोर बनाने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि अगर कॉरिडोर बन जाता है तो स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा. इतना ही नहीं गया की पहचान सिर्फ बिहार के मानचित्र पर ही नहीं बल्कि देश के मानचित्र पर होगी. इस बाबत भारतीय अवाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि गया संसदीय क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर उनकी पार्टी ने यह अहम निर्णय लिया है.

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

गया में एक सभा में शामिल होने के बाद एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी ने कहा कि अयोध्या और काशी के तर्ज पर गया में भी बुद्ध और विष्णु कॉरिडोर बनाने की जरूरत है. हमें अगर मौका मिलता है तो हम ये कॉरिडोर बनाएंगे. इसके बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और गया की पहचान सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि देश के मानचित्र पर होगी.

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading