इस जबरा फैन ने मंदिर में भगवान की जगह रखी है लालू यादव की फोटो, जानें

बिहार की राजनीती बिना लालू यादव के अधूरी मानी जाती है. चारा घोटाले में नाम आने के बाद लालू यादव के राजनितिक करियर को ग्रहण लग गया था. कई साल लालू ने जेल में बिताए. लेकिन अभी बेल पर बाहर निकले लालू यादव एक बार फिर से पॉलिटिक्स में एक्टिव नजर आ रहे हैं. लालू यादव अपने चुटीले अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. जहां कई लोगों की नजर में लालू से ज्यादा भ्र्ष्ट कोई नहीं है, वहीं कुछ लोग उन्हें भगवान भी मानते हैं.

लालू यादव AIIMS में भर्ती, BJP ने मेडिकल रिपोर्ट को बताया घोटाला - RJD leader Lalu Prasad Yadav admitted to AIIMS Delhi JDU politics ntc - AajTak

सोशल मीडिया पर एक ऐसे शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो खुद को लालू यादव का सबसे बड़ा फैन कहता है. इस शख्स का नाम है सुरेश. सुरेश की फेइत मात्र ढाई फ़ीट की है. लेकिन इरादे काफी बड़े. सुरेश का कहना है कि उसके लिए लालू यादव भगवान है. वो हर दिन उनकी तस्वीर की पूजा करता है. साथ ही उनके आशीर्वाद के बिना अपना कोई काम नहीं करता.

मंदिर में लगाई तस्वीर
सुरेश ने बताया कि उसने अपनी जिंदगी लालू यादव के नाम कर दी है. वो हर दिन सुबह तीन बजे उठकर सबसे पहले उनकी तस्वीर के सामने मत्था टेकता है. इसके बाद ही उसके दिन की शुरुआत होती है. अगर वो ऐसा ना करे, तो उसका दिन अच्छा नहीं गुजरता. उसने अपने घर की दीवारों पर लालू यादव की कई तस्वीर लगा रखी है. सुबह उठते ही वो सबसे पहले लालू यादव का ही चेहरा देखता है. तब कोई और काम करता है.

घर पर पहुंचाता है सब्जी

सुरेश का लालू प्रसाद यादव के घर रोज आना-जाना होता है. वो उनके घर पर सब्जी पहुंचाने का काम करता है. सुरेश ने अपने लिए एक ख़ास हेलमेट भी बनवाया है. इस हेलमेट के ऊपर लालटेन बना हुआ है. सुरेश के मुताबिक़, वो लालू यादव के साथ काफी हंसी-मजाक भी करता है. उसकी जिंदगी में उसके भगवान यानी लालू प्रसाद यादव से ज्यादा जरुरी और कुछ भी नहीं है.

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading