मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने वरीय प्राध्यापक प्रो राजीव कुमार को बीएमसी का कोर्स कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया है. जहां प्रो ओमप्रकाश राय ने बताया कि वोकेशनल पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कुछ प्रशासनिक फेरबदल की जरूरत थी, उसी कड़ी में ये निर्णय लिया गया है। प्रो राय ने बीएमसी विभाग में विभागीय स्तर पर सेमिनार, कार्यशाला, विशेष व्याख्यान जैसी शैक्षणिक गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित करने को कहा। साथ ही प्रो राय ने कहा कि कॉलेज के सभी वोकेशनल कोर्स में मुख्य जोड़ छात्रों के स्किल डेवलपमेंट पर है। जिससे रोजगार पाने की उनकी योग्यता बढ़ जाए।

वर्तमान समय में मीडिया और संचार क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है। इस क्षेत्र ने हाल ही में कुछ उद्योगों में प्रभावशाली वृद्धि देखी है। जिनमें प्रसारण, फिल्म निर्माण, विज्ञापन, प्रिंट विज्ञापन, संगीत, इंटरनेट और कई अन्य शामिल हैं।

हमारे कॉलेज के बीएमसी के छात्र भी इन अवसरों का लाभ उठाए इसके लिए उनके शिक्षण और प्रशिक्षण की उत्तम व्यवस्था की जा रही है। पदभार ग्रहण करते हुए प्रो राजीव कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य छात्रों की रचनात्मक क्षमता का विकास है। जो मास मीडिया में सफल करियर बनाने में सबसे जरूरी है। छात्रों के प्रैक्टिकल और जॉब ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

साथ ही प्राचार्य प्रो राय ने कॉलेज में इस अकादमिक सत्र से संचालित संगीत विभाग के समन्वयक की जिम्मेदारी मनोविज्ञान विभाग के डॉ एनएन मिश्रा के देने की अधिसूचना भी जारी की। मनोनयन पर प्रो राजीव कुमार और डॉ एनएन मिश्रा को प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो गोपाल, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो फैयाज अहमद, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, सुधीर कुमार, ऋषि कुमार आदि ने बधाई दी।
