लालू की बेटी रोहिणी आचार्य के खिलाफ शिकायत लेकर इलेक्शन कमीशन पहुंची भाजपा

भाजपा ने चुनाव आयोग से राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी एवं सारण से राजद की भावी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के विरुद्ध शिकायत की है। भाजपा का आरोप है कि रोहिणी आचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सुरक्षाकर्मियों का इस्तेमाल कर रही हैं, जो अचार संहिता का उल्लंघन है। यही नहीं, अपनी मां की सुरक्षा कवर और एस्कार्ट का दुरुपयोग करते हुए पाई गई हैं। रोहिणी के सोशल मीडिया पोस्ट से भी इसकी पुष्टि होती है।

कौन हैं रोहिणी आचार्य, जिनके ट्वीट ने नीतीश कुमार को कर दिया नाराज! | Who  is Rohini Acharya whose tweet angered Bihar CM Nitish Kumar | TV9  Bharatvarsh

रोहिणी आचार्य की रोड शो में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सुरक्षा प्रभारी भोला उनके साथ दिख रहा है। भाजपा का आरोप है कि चुनाव प्रचार में उनकी मां के सुरक्षा कर्मी का होनाघोर दुरुपयोग है, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

रोहिणी के विरुद्ध भाजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी व सारण के जिला निर्वाचन अधिकारी को आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने को लेकर शिकायत दर्ज करवाया गया है। शिकायत भाजपा के न्यायिक मामले व चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रमुख एवं पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एसडी संजय ने मेल के माध्यम किया गया है।

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.