मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के सकरा स्थित आर.सी. महाविद्यालय के सभागार कक्ष में मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें ‘महिलाओं के विरुद्ध हिंसा’ विषय पर परिचर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भगवानपुर वैशाली के एल. एन. कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. वीणा एवं एवं एल-एन-टी कॉलेज के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार रहें। वहीं डॉ. वीणा द्वारा महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा को विस्तारपूर्वक रखा गया।

जहां उन्होंने बताया कि महिलाओं को दुनिया में आने से पूर्व ही हिंसा की साजिश का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं के प्रति हिंसा केवल शारीरिक ही नही बल्कि मानसिक एवं आर्थिक रूप से की जा रही है। प्रोफेसर डॉ० कृष्ण कुमार के द्वारा महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा को विभिन्न आंकड़ों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिससे कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई। सभा अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के. प्राचार्य डॉ. विकास कुमार द्वारा महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा को बड़े ही सहज, सरल एवं समसामयिक उदाहरण देकर बताने का प्रयास किया। जिसमें महिलाओं को शिक्षित होकर आर्थिक रूप से सशक्त होना होगा।

विषय प्रवेश डॉ. सुब्बालाल पासवान के द्वारा किया गया।साथ ही हिन्दी विभाग के डॉ. बलराम कुमार के द्वारा बताया गया कि महिलाओं के प्रति हिसा वर्षों पूर्व से चली आ रही है। जिसे देवी का दर्जा दिया गया उसके प्रति हो रही हिंसा सोचनीय है। सभा की मंच संचालन डॉ. प्रणव प्रेमी द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रियंका कुमारी द्वारा किया गया। सभा में उपस्थित डॉ संतोष कुमार हिन्दी विभाग, डॉ शांतनु सौरभ , डॉ सिद्देश्वर झा, डॉ संतोष कुमार, डॉ अजय कुमार, डॉ पंकज कुमार लाभ, डॉ० राज कुमार मेहता, डॉ. मंजरी, डॉ० अरित्रा सुमन, डॉ. स्वाति रानी, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं छात्र छात्राएं भारी संख्या में मौजूद रहें।





