मुजफ्फरपुर सीट पर सियासत तेज: क्या पप्पू यादव जैसा हो जाएगा अजय निषाद का हाल?

बिहार के मुजफ्फरपुर संसदीय सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा. महागठबंधन में सीट बंटवारे के तहत इस बार यह मुजफ्परपुर लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है. कांग्रेस के सामने 1984 चुनाव जीते एलपी शाही के बाद 40 वर्षो का सूखा समाप्त करने का मौका है, जिसके लिए यहां से मजबूत प्रत्याशी को उतारना चुनौती बनी हुई है. इसलिए, अभी तक पार्टी ने यहां से उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है. अभी तक यह संशय बना हुआ है कि यहां से कांग्रेस का टिकट किनको मिलने जा रहा है.

Muzaffarpur MP Ajay Nishad left BJP may contest Lok Sabha elections from  Congress ticket - मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद बीजेपी छोड़ कांग्रेस में  शामिल, जेपी नड्डा से कहा- मेरे साथ छल ...

बता दें कि मुजफ्फरपुर के मौजूदा सांसद अजय निषाद का बीजेपी ने इस बार टिकट काट उनकी जगह राजभूषण चौधरी को टिकट दिया गया है. टिकट कटने से नाराज अजय निषाद पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी. तब से उनके कांग्रेस के टिकट पर मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ने के संभावना जतायी जा रही है. इसके कारण मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस में टिकट को लेकर अभी तक पेच फंसा हुआ है.

कांग्रेस ने अभी तक इस सीट से उम्मीदवार के नाम कि घोषणा नहीं की है. यहां से मौजूदा सांसद अजय निषाद के बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आने से नगर विधायक विजेन्द्र चौधरी खेमे में खलबली मच गई है. कांग्रेस से टिकट के संभावित उम्मीदवार मुजफ्फरपुर के नगर विधायक विजेंद्र चौधरी भी अपनी दावेदारी कर दी है. बता दें कि वे कुछ दिन पहले तक अपने समर्थकों के साथ लोकसभा क्षेत्र का दौरा भी कर रहे थे, लेकिन जैसे ही निषाद कांग्रेस में आए, विजेंद्र चौधरी दिल्ली चले गए और आलाकमान के सामने डटे हुए हैं.

अब विजेंद्र चौधरी की नाराजगी या फिर किसी और कारण से मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार के नाम की घोषणा कांग्रेस द्वारा नहीं की जा रही है. पूरे मामले को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल का कहना है कि 13 तारीख को सीईसी कि बैठक में मुजफ्फरपुर सहित समस्तीपुर, सासाराम सहित छह सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पार्टी आलाकमान करेगा. बहरहाल, इस बीच मुजफ्फरपुर की राजनीति में हलचल है और हर ओर यही सवाल है कि पूर्णिया जैसा पप्पू यादव के साथ हुआ, कहीं वही तो अजय निषाद के साथ नहीं हो जाएगा.

बता दें कि मुजफ्फरपुर में पांचवें चरण में 20 मई को सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण और हाजीपुर के साथ मतदान होगा. इन पांच संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए 26 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा. 3 मई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे और 4 मई को इसकी स्कूटनी होगी. 6 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 20 मई को मतदान होंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading