बिहार के इन 6 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी

राजधानी सहित प्रदेश का मौसम दो दिनों से सामान्य बना हुआ है। उत्तरप्रदेश के दक्षिण पश्चिम भागों के आसपास चक्रवातीय हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इनके कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार को प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी भागों के अनेक स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने के साथ मेघ गर्जन व हल्की वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Bihar Weather Today forecast IMD rain thunderstorm lightning hailstorm  warning in Patna and other district - Bihar Weather: बिहार में आज भी बारिश  के आसार, वज्रपात के साथ ओले गिरने की आशंका,

इन 6 जिलों में तेज आंधी व बारिश की चेतावनी

प्रदेश के भभुआ, औरंगाबाद, रोहतास, अररिया, सुपौल एवं उत्तरी भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। किसानों और नाविकों से सावधान रहने के लिए कहा गया है। वहीं पटना व आसापस इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। दो दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि होने से गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

शुक्रवार को पटना सहित 12 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 39.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सीवान के जीरादेई में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading