जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान को बताया बिहार का अगला भविष्य

बिहार : अक्सर अपने बयानों से बिहार की सियासत को गर्म करने वाले गया लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने फिर एक ऐसा ही बयान दिया है जिसकी अभी खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि चिराग साहेब बिहार के भविष्य हैं।

Lok Sabha polls: 22 leaders from Chirag Paswan's LJP resign over not  getting ticket, say will back INDIA bloc - India Today

चुनावी सभा में जीतन राम मांझी के साथ चिराग पासवान भी थे 
दरअसल बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के चाकन में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर वहां लोजपा रामविलास के अध्यक्ष और हाजीपुर से एनडीए उम्मीदवार चिराग पासवान भी मौजूद थे। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उनके ऊपर ही सवाल उठाये और चिराग पासवान को बिहार का भविष्य बता दिया। सभा को संबोधित करते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि चिराग साहेब बिहार के भविष्य हैं।

Lok Sabha Election 2024: Jitan Ram Manjhi announced in gaya, Chirag is next future of Bihar

केंद्र में जाकर हमलोग परिस्थितियां बनाएंगे कि बिहार का अगला भविष्य चिराग साहेब बनें। मांझी ने कहा कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर और बिहार के भविष्य को देखते हुए एनडीए के पक्ष में वोट कीजिए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है। अबकी बार चार सौ के पार का नारा पीएम मोदी की तरफ से दिया गया है। बिहार की सभी 40 सीटें देने का वादा उनसे हमलोगों ने किया है। इसे लेकर हमलोग अपने-अपने क्षेत्रों में लगे हुए हैं। इस दौरान मांझी ने लोगों से एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया संसदीय सीट से हैं एनडीए प्रत्याशी
एनडीए ने पूर्व मुख्यमंत्री सह हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी को गया संसदीय सीट से अपना साझा प्रत्याशी बनाया है। अपनी जीत  सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगा रहे है। और चुनावी सभा, रोड शो और घूम-घूमकर नुक्कड़ सभाएं भी कर रहे हैं। शुक्रवार को जीतन राम मांझी की चुनावी सभा में लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मांझी के साथ मंच साझा किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading