राजद के दो और विधायक हुए बागी; टेंशन में तेजस्वी, जानें पूरा मामला

नवादा. लोकसभा चुनाव में जैसे-जैसे प्रत्याशियों के नामों की घोषणाएं हो रही हैं, वैसे-वैसे सभी पार्टियों में टिकट से वंचित नेताओं और उनके करीबियों के तल्ख तेवर भी सामने आते जा रहे हैं. बिहार के नवादा में भी कुछ ऐसा ही देखा गया जब राजद नेता तेजस्वी यादव की सभा से नवादा के राजद से दो विधायक गायब दिखे. मंच पर उनकी तस्वीर भी नहीं लगायी गयी थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि राजद ये दोनों विधायक पार्टी से बागी मोड में चल रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये राजद के ये विधायक निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं.

Bihar Politics: Will Tejashwi Yadav become BIhar CM in 2023 know what he  said on Jagdanand Singh statement | Bihar Politics: सीएम पद को लेकर तेजस्वी  यादव ने तोड़ी चुप्पी, बताई क्या

बता दें कि तेजस्वी के हुए सभा में महागठबंधन के दो विधायक राजद के मोहम्मद कामरान और कांग्रेस की नीतू देवी इस सभा में उपस्थिति दिखे, लेकिन विभा देवी और प्रकाश वीर, दोनों ही तेजस्वी यादव के मंच से गायब रहे. दरअसल, पार्टी ने राजबल्लभ यादव के परिवार को इस बार टिकट नहीं दिया जिसके बाद उनके दो विधायक पार्टी से नाराज चल रहे हैं और पार्टी लाइन के खिलाफ उतरकर निर्दलीय प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हैं.

वहीं, राजबल्लभ परिवार के सदस्य को टिकट नहीं दिए जाने पर इशारों इशारों में तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी सभी लोगों का ख्याल रखती है और सभी को मौका देती है. तेजस्वी ने कहा कि जो रुसे (नाराज) हुए लोग हैं वो अपने ही लोग हैं. उन्हें मनाना है और फिर से जोड़ना है क्योंकि सभी अपने हैं. राजद में सभी का खयाल रखा गया है किसी को आजतक खाली नहीं रखा है, इसलिए सभी लोग एकजुट रहिए और प्रचंड बहुमत से श्रवण कुशवाहा को जिताइये.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading