आरजेडी के घोषणा पत्र पर भाजपा का तंज, कहा-बिहार की जनता को मालूम लालू जी कैसे देते थे नौकरी

बिहार : आरजेडी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसको परिवर्तन पत्र का नाम दिया गया है। 2024 के लिए 24 जन वचन निभाने की बात कही गई है। जिसमें एक करोड़ की नौकरी का वादा भी है। इसके साथ ही महिलाओं को लेकर भी कई तरह के वादे किए गए हैं , ऐसे में अब इसको लेकर चिराग पासवान ने राजद पर लालू पारिवार पर भी सवाल उठाया है। चिराग ने कहा है कि – बिहार की जनता जानती है की राजद के लोग किस तरीके से नौकरी देते हैं।

Chirag Paswan Samrat Chaudhary and Nityanand Rai attended the BJP core  group meeting in Delhi | Bihar BJP: दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में  बिहार की सीटों को लेकर क्या

चिराग पासवान ने कहा कि – अच्छी बात है की तेजस्वी नौकरी की बात कर रहे हैं, लेकिन उनको यह बताना चाहिए कि यदि यह लोग सही मायने में  एक करोड़ लोगों को नौकरी दे सकते हैं तो एक लंबे समय तक इन्हीं के परिवार के लोग सत्ता में रहे हैं क्यों नहीं दिया। इतना ही नहीं यह बात तो हर कोई जानता है कि इनलोगों ने कैसे लोगों को नौकरियां दी है।

चिराग ने कहा कि- यह पहली बार तो चुनाव हो नहीं रहा, इससे पहले आप लोग भी सत्ता में रहे इनके परिवार के दो लोग मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी रहे तो जब सत्ता मिली तो इन कामों को क्यों पूरा नहीं किया। हकीकत तो यह है कि इनलोगों को जब भी सत्ता मिलती है तो यह लोग बहाना बनाना शुरू कर देते हैं और कहने लगते हैं कि यह गठबंधन का वादा नहीं हमारा वादा था और जब हमारी सरकार आएगी तब इसे पूरा किया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का समय है और बिहार की जनता यह मन बना चुकी है कि एक बार फिर से मोदी सरकार को ही जीत हासिल करवा कर केंद्र में सरकार चलाने का आदेश देना है। बिहार के लोग भी यह जान चुके हैं कि अगर बिहार का विकास करना है तो सिर्फ डबल इंजन की सरकार से ही यह संभव है। लंबे समय के बाद बिहार में वापस से डबल इंजन की सरकार मिली है और ऐसे में हर एक लोगों की यही इच्छा है हम वापस से मोदी जी को लायेंगे।

उधर, लालू प्रसाद के परिवार के लोग या नहीं बताएं कि एक करोड़ लोगों को नौकरी देने के बदले कितना जमीन लेंगे। यह जमीन लेने की तैयारी है। लालू जी का पूरा परिवार सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार कर सकता है। और यह भ्रष्टाचार के लिए तैयार किया गया रोड मैप है। एक करोड़ लोगों को सपना देख कर उनके जमीनों पर कैसे कब्ज़ा करना है इसकी तैयारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading