लोक गायिका मैथिली ठाकुर पहली बार करेंगी मतदान, मतदान के लिए लोगों को कर रही जागरुक

लोक गायिका मैथिली ठाकुर पहली बार मतदान करेंगे इसको लेकर बेहद उत्साहित हैं. मैथिली अपना पहला वोट किस मुद्दे पर देंगी उसको भी तय कर लिया है. मैथिली ने पहली बार इस प्रश्न का भी जवाब दिया है कि उन्हें चिराग पासवान और तेजस्वी यादव में कौन पसंद है. दरअसल, लोक गायिका मैथिली ठाकुर आजकल मतदान के लिए लोगों को जागरुक कर रही है. मैथिली ठाकुर को स्वीप आइकॉन बनाया गया है और वह पूरे बिहार में घूम-घूम कर लोगों को मतदान के लिए जागरुक कर रही हैं. इसी दौरान मैथिली ठाकुर जमुई पहुंची, जहां उन्होंने अपने संगीत के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया.

Whole country is excited': Singer Maithili Thakur on Ram Mandir Pran  Pratishtha ceremony - Public TV English

लोगों से किया मतदान करने की अपील
मैथिली ठाकुर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोग मतदान करें, क्योंकि एक वोट से सरकार बदल सकती है. यही नहीं मैथिली ठाकुर ने अपने वोट को लेकर अपना उत्साह साझा किया. मैथिली ने कहा कि वह पहली बार वोट करने वाली हैं और काफी उत्साहित हैं. मैथिली ने कहा कि यह तय कर लिया कि विकास के मुद्दे पर वोट करेंगे. हालांकि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह किसको वोट करेंगी. गौरतलब है कि मैथिली ठाकुर लोक संगीत के एक जानी-मानी कलाकार है और टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक में उन्होंने काम किया है. इसी कारण निर्वाचन आयोग के द्वारा मैथिली ठाकुर को पूरे बिहार का स्वीप आइकॉन बनाया है.

चिराग पासवान और तेजस्वी में यादव में कौन है पसंद
मैथिली ने इस दौरान कहा कि वह पूरी तरह से उत्साहित है कि वह भी पहली बार वोट करेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों से भी अपील करते हैं कि बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लें. इस दौरान जब मैथिली से यह पूछा गया है कि वह बिहार के दो युवा नेता चिराग पासवान और तेजस्वी यादव में किसे ज्यादा पसंद करते हैं, तो इस सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों ही नेता मेरे लिए भाई के समान है और मैं किसी को ज्यादा और कम पसंद नहीं करती हूं.

मैथिली ने इस दौरान कहा कि महिलाओं को मतदान के लिए इतना उत्साहित देखकर अच्छा लगता है. महिलाएं मतदान तो करती ही हैं और आस-पास के लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करती हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading