बिहार के इन 14 जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल

पटना: बिहार में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है. यहां के लोग मौसम की दोहरी मार झेल रहे हैं. प्रदेश का तापमान 40°C के पार चला गया है, जिसे देखते हुए विभाग ने आने वाले 21 अप्रैल तक 14 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं चार जिलों में बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

Bihar Weather: बढ़ने लगी गर्मी, जानें कब से चलेगी लूअगले 5 दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि 22 अप्रैल तक बिहार के 14 जिलों में लू चलेगी. सीवान, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, शेखपुरा, नवादा, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, पश्चिम-चंपारण, पूर्वी-चंपारण, गोपालगंज और बांका जिलों के एक या दो स्थानों पर लू (उष्ण लहर) जैसी स्थिति रहने की संभावना है. वहीं सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में बारिश हो सकती है.

40°C के पार पहुंचा जिलों का तापमान

बीते 24 घंटे में शेखपुरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.2 °C दर्ज किया गया. वहीं रोहतास में 40°C, नवादा में 40.1°C, बांका में 40.5°C और सीवान में 41°C रिकॉर्ड किया गया. दिनों-दिन तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. शाम होने पर लोग बाजार निकलकर खरीदारी करते नजर आ रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading