जेडीयू में शामिल हुए बुलो मंडल ने बताया आरजेडी को छोड़ने का कारण, जानें

पटना: बिहार में आरजेडी को बड़ा झटका लगा है. पहले फेज के मतदान से ठीक एक दिन पहले भागलपुर के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जेडीयू में शामिल हो गए हैं. जनता दल यूनाइटेड के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजन मिलन समारोह में सीएम नीतीश कुमार के सामने उन्होंने सदस्यता ग्रहण की.

आरजेडी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं

जेडीयू ज्वाइन करने के बाद बुलो मंडल ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो चुका है. उन्होंने कहा कि उनके जैसे जमीनी कार्यकर्ता की अब पार्टी को जरूरत नहीं है. ऐसे में उन्होंने बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आने का फैसला किया है.

बुलो मंडल ने क्यों छोड़ा आरजेडी?

दरअसल, बुलो मंडल लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे. भागलपुर सीट से उनकी दावेदारी थी लेकिन सीट बंटवारे के तहत यह सीट कांग्रेस के हिस्से में चली गई है. विधायक अजीत शर्मा को वहां से उम्मीदवार बनाया गया है. टिकट नहीं मिलने के कारण बुधवार को उन्होंने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading