गाली कां’ड पर बोले चिराग पासवान- मैं तेजस्वी की जगह होता तो मुंहतोड़ जवाब देता

जमुई में तेजस्वी यादव की सभा के दौरान भीड़ की तरफ से चिराग पासवान की मां को लेकर गंदी-गंदी गालियां दी जाने के मामले में चिराग पासवान ने बातचीत की और तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. चिराग पासवान कहा कि जमुई में जो भी हुआ वो कहीं से भी सही नहीं है. तेजस्वी यादव की जगह अगर मैं होता तो गाली देने वाले को मुंहतोड़ जवाब देता. मेरे छोटे भाई तेजस्वी यादव के सामने ऐसा कैसा हुआ यह मुझे समझ नहीं आता है. मैं तो उनलोगों को अपना परिवार मानता हूं. तेजस्वी यादव ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया. तेजस्वी के इस व्यवहार से बहुत दुखी हूं.

चिराग पासवान पर सभा में भद्दी टिप्पणी, विवाद पर आई तेजस्वी यादव की सफाई | tejashwi yadav jamui rally man scold chirag paswan spark row | TV9 Bharatvarsh

चिराग पासवान ने कहा कि यह सभ्य समाज का उदाहरण नहीं हो सकता, चिराग पासवान ने दुख जताते हुए कहा कि उन्हें तकलीफ है कि मंच पर उनका छोटा भाई तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. मां सिर्फ मेरी ही नहीं उनकी भी है, जो पारिवारिक रिश्ता है, जिसका उन पर आरोप भी लगता है कि वह लालू परिवार से बेहतर रिश्ता निभाते हैं. चिराग ने कहा कि मेरे नेता मेरे पिता रामविलास पासवान का संबंध लालू जी से रहा है. दोनों समकक्ष और साथी रहे हैं. बचपन में हम तेजस्वी के साथ खेले हैं. राजनीतिक मतभेद एक तरफ, दोनों ने इस खूबसूरती से निभाया है, पर ऐसे में उन्हीं के सामने मेरे परिवार के लोगों को गाली दी जाती है.

चिराग ने कहा कि मैं अगर तेजस्वी जी की जगह होता और कोई उनके परिवार को अगर कोई गाली देता तो मैं मुंहतोड़ जवाब देता. मेरे लिए आदरणीय राबड़ी देवी जी भी मां हैं और मैं कतई फर्क नहीं करूंगा. उनकी और मेरी मां, उनकी बहनों के लिए उतना ही सम्मान है जितना मेरी अपनी बहनों के लिए है. राजनीतिक लड़ाई राजनीतिक मंच पर मैं लडूंगा और डटकर लडूंगा, पर अगर कोई राबड़ी देवी को मेरे सामने ऐसा बोला तो मैं मुंह तोड़ जवाब देता, पर बावजूद उसके वह वहां पर खड़े रहें, सुनते रहें, एक शब्द उन्होंने बोलना जरूरी नहीं समझा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading